हुंन्डी कारोबार के आरोप मे एक गिरफ्तार 712000 नगद बरामद
हुंन्डी कारोबार के आरोप मे एक गिरफ्तार 712000 नगद बरामद
आई एन न्यूज काठमांडू डेस्क:
हुंडी का कारोबार करने वाले नेपाल के बिराटनगर-18 के रवि प्रकाश साह को गुरुवार को विभिन्न बैंकों में जमा 7 लाख 12 हजार नकद व 62 लाख रुपये से अधिक के वाउचर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
मोरंग जिले के एसपी शांतिराज कोइराला के मुताबिक विराटनगर के जलजला मोड पर संदिग्ध हालत में घूम रहे साह की के दौरान उक्त धनराशि मिलने के बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।
श्री कोइराला ने नेपाली मीडिया को बताया है कि 36 वर्षीय साह के पास से विभिन्न बैंकों के 14 एटीएम कार्ड, 9 चेक बुक और 6 लाख रुपए निकालने के लिए काटे गए दो चेक बरामद किए गए।
कोइराला का कहना है कि साह के पास नकद और बैंक खातों में जमा किए गए लगभग 70 लाख रुपये के स्रोत का खुलासा नहीं किया गया है। और हो सकता है कि राशि का उपयोग हुंडी लेनदेन में किया गया हो।
(नेपाल सूत्र)





