नेपाल: लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

नेपाल: लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

नेपाल: लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत- नेपाल सीमा से सटे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के प्रदेश नंबर 5 के मुख्यमंत्री भारत के दिल्ली जाने की खबर है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में वित्त मंत्री धन बहादुर मास्की को लुंबिनी प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है। मास्की लुंबिनी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य देख रहे हैं।
सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी भारत के नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘ल्यूरेट्स एंड लीडर्स समिट फॉर चिल्ड्रेन 2024’ में भाग लेने के लिए मंगलवार को भारत जाने की बात कही जा रही है।
एक मंत्री ने मीडिया कर्मियों को बताया कि मस्की को कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जो पूरी जिम्मेदारी से उसका निर्वहन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी भारत एक कार्यक्रम में गए हुए हैं। जिसको लेकर नेपाल में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जहां एक तरफ नेपाल प्रदेश के मुख्यमंत्री भारत में विभिन्न सामाजिक सरोकार से संबंधित कार्यक्रमों में शरीक होकर भारत नेपाल के संबंधों को मधुर बनाने की दिशा सहित कई मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत- नेपाल बॉर्डर पर नेपाल के प्रशासनिक कार्रवाई के कारण स्थानीय स्तर पर संबंधों में खटास आ रहा हैं। इन दिनों नेपाल भंसार द्वारा भारत से ₹100 के सामान पर कस्टम ड्यूटी 2 गुना लगाए जाने से संबंधों में काफी खटास आया है और निरंतर बॉर्डर पर नेपाली नागरिक की हंगामा मचा रहे हैं। उसके बावजूद नेपाल सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है।
सूत्रों की माने तो नेपाल के मुख्यमंत्री के भारत जाने का बॉर्डर भी एक मुद्दा हो सकता है ?
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे