विधायक नौतनवा ने बरवा कला गांव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों ने सुनाया पीड़ा, जताया प्रसन्नता

विधायक नौतनवा ने बरवा कला गांव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों ने सुनाया पीड़ा, जताया प्रसन्नता
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विकासखंड के ग्रामसभा बरवा कला में आज रविवार की शाम को विधायक नौतनवा ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं सुना और उसके निस्तारण का आश्वासन दिया।
बता दें कि आज ग्रामसभा बरवाकला के गांव के बगीचे में चौपाल लगाया गया। जिसमें गांव के जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान, सदस्य, बीडीसी सहित आमजन मौजूद रहे।
चौपाल में मौजूद विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी को ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं से सीधे रूबरू कराया। किसी ने कहा कि गांव में बल्ब नही है तो किसी ने नाली और सड़क की मांग की। ग्रामीणों की समस्याओं को श्री त्रिपाठी गंभीरता से सुनते रहे और सभी को अस्वस्त किया कि शीघ्र ही बल्ब से लेकर गांव मे सड़क हमारे और प्रमुख के सहयोग से बनाया जाएगा। उक्त आश्वासन पर ग्रामीण ने प्रसन्नता व्यक्ति की और कहां की यह पहले विधायक है जो गांव में आकर हम सभी से बात कर हमारे समस्या के निदान का आश्वासन दिया है। यह बड़े ही प्रसन्नता की बात है।
इसके पहले विधायक नौतनवा का ग्रामीणों ने फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया ग्राम प्रधान बरवा कला पूनम सिंह प्रतिनिधि आशुतोष सिंह बीडीसी मनु पासवान भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश मिश्रा सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहे। महाराजगंज -उत्तर प्रदेश।





