एसएसबी के प्रशिक्षण से सीमावर्ती क्षेत्र को युवाओ को मिलेगा रोजगार— राकेश मद्धेशिया

एसएसबी के प्रशिक्षण से सीमावर्ती क्षेत्र को युवाओ को मिलेगा रोजगार--- राकेश मद्धेशिया

एसएसबी के प्रशिक्षण से सीमावर्ती क्षेत्र को युवाओ को मिलेगा रोजगार--- राकेश मद्धेशियाएसएसबी के प्रशिक्षण से सीमावर्ती क्षेत्र को युवाओ को मिलेगा रोजगार— राकेश मद्धेशिया
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विकासखंड के ग्राम सभा संपतिहां के चंडीथान पंचायत भवन पर एसएसबी के 66वी वाहिनी द्वारा आयोजित नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओ को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
बता दे की सोमवार की दोपहर को एसएसबी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए विभिन्न तरह का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया का एसएसबी के उप कमांडेंट परभाकर चतुर्वेदी ने बुके भेटकर उनका स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने एसएसबी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहां की एसएसबी सामाजिक चेतना के लिए हमेशा कार्य करती है। इस क्षेत्र के नौजवानों को रोजगार परक बनाने के लिए विभिन्न तरह की जो प्रशिक्षण दिए हैं उससे निश्चित ही आने वाले दिनों में युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेगा। इससे युवाओं में बेरोजगारी दूर होगी। इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसबी का हम दिल से आभार प्रकट करते है। इसी क्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र भी दिया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से सरिता फाउंडेशन के सचिव, चौकी प्रभारी संपतिहां, प्रधान बरवाकला आशुतोष सिंह, प्रधान मुड़िला रामविलास, संपत्तिहां प्रधान दुर्गेश, बाबू पैसिया प्रधान संजीव कुमार, सोनू यादव सलेंद्र चौरसिया, जमुहानी प्रधान कांग्रेस यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे