नौतनवा जायसवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष का निधन, शोक
नौतनवा जायसवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष का निधन, शोक
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्वे के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी जायसवाल सभा अतिथि भवन के पूर्व अध्यक्ष जय जायसवाल आज सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में हृदय गति रुक जाने के कारण उनका स्वर्गवास हो गया है। पार्थिव शरीर नौतनवा कस्बे के लिए लाया जा रहा है।
जय जायसवाल के स्वर्गवास की सूचना जैसे ही नौतनवा नगर के लोगों को मिली नगर में शोक व्याप्त हो गया। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





