पूर्व विधायक मुन्ना सिंह का मनाया गया जन्मदिन
पूर्व विधायक मुन्ना सिंह का मनाया गया जन्मदिन
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
पूर्व विधायक नौतनवा कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह का जन्मदिन सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा चौराहे पर अपने समर्थकों के बीच के काटकर मनाया गया।
आज प्रात: माता बनेलिया का दर्शन कर पूर्व विधायक मुन्ना सिंह सोनौली नगर पंचायत के कुनसेरवा चौराहे पर पहुंचे।यहा पूर्व विधायक के परम मित्र राजू दुबे ने उन्हें फूलमाला पहना कर उनका स्वागत किया और बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की।
इसके उपरान्त अपने समर्थकों के बीच मुन्ना सिंह ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर निरीह महिलाओं में साल और कंबल वितरण कर उनसे आशीष लिया। श्री सिंह का जन्मदिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष हबीब खान, पप्पू लाला, पप्पू खान, निजामुद्दीन खान, शिवकुमार शर्मा, कमाल खान, डब्लू खान निजामुद्दीन सहित तमाम लोग मौजूद रहे। महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





