सोनौली में निकाली गयी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

सोनौली में निकाली गयी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

सोनौली में निकाली गयी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
कांग्रेस पार्टी का नफरत छोड़ो भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज दोपहर को सोनौली के जुगाली गांव के पास से बॉर्डर डेवलपमेंट के नये सड़क से निकाली गई जो जुगौली के मुख्य मार्ग से होते हुए सोनौली कस्बे के श्रीरामजानकी मंदिर चौराहे पर पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर सोनौली बस स्टैंड पर पहुंची।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा रैली में लोगों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद सहित विभिन्न नारे लगाए। नेताओं ने कहा कि बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, अमीर-गरीब विभाजन और किसानों से संबंधित मुद्दों और अन्याय के खिलाफ लड़ना ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य है। नेताओं ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा न्याय का हक मिलने तक जारी रहेगा।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा रैली में सदा मोहन उपाध्याय, अबरार इराकी, बबलू सिंह जिलाध्यक्ष,नूर आलम,जयंती मौर्य, केसी पांडे, पप्पू खान पूर्व सभासद, वकील अहमद, निजामुद्दीन खान सभासद सोनौली, पुनवासी गौड़ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश ।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे