क्षेत्र भ्रमण कर कार्यकर्ता,समर्थकों का जाना हाल, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं–ऋषि त्रिपाठी विधायक
क्षेत्र भ्रमणकर विधायक ने कार्यकर्ता, समर्थकों का जाना हाल, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं–ऋषि त्रिपाठी
सीसी रोड, सचिवालय, अन्नपूर्णा भवन, प्रवेश द्वार का किया भब्य उदघाटन।
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने लक्ष्मीपुर और नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलकर कुशलता ली और उनका उत्साहवर्धन किया।
इसी क्रम में विधायक ने लक्ष्मीपुर ब्लाक के बनर्सिहाखुर्द ग्राम सभा में ग्राम पंचायत सचिवालय, अन्नपूर्णा भवन और ग्राम सभा के प्रवेश द्वार का सिलपट से पट हटाकर भब्य उद्घाटन किया।
उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि आपने एक सामान्य व्यक्ति को विधानसभा में भेजा मैं आपका आभारी हूं। बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र में विकास का कार्य कर रहा हूं। जिसने मुझे अपना वोट दिया और जिसने नहीं दिया उसके लिए भी निरंतर कार्य कर रहा हूं। पहले के नेता बदले की भावना से कार्य करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है हम हर समय क्षेत्र के विकास को लेकर चिंतित रहते हैं। आपने इस विधानसभा में जो परिवर्तन किया नौतनवा की एक अलग पहचान बनाई है। वह आपने आने वाली पीढियो के लिए किया है। नौतनवा विधानसभा का नाम गुंडा माफिया के नाम से नहीं बल्कि विकासशील विधानसभा के नाम से जाना जाता है।
इस मौके पर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, हरिकेश पाठक, इंजीनियर मस्तु पांडे ,ग्राम प्रधान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





