इस पाक महीने में किसी भी रोजेदार को नहीं होगी कोई समस्या–बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष

इस पाक महीने में किसी भी रोजेदार को नहीं होगी कोई समस्या--बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष

इस पाक महीने में किसी भी रोजेदार को नहीं होगी कोई समस्या– बृजेश मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
रमजान के इस पाक महीने में किसी भी रोजेदार को किसी तरह का समस्या नहीं होगा।
उक्त बातें आज नौतनवा नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रमजान के इस पाक महीने में रोजा रखने वाले सभी रोजदारों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। रोजा खोलने के समय को ध्यान में रखते हुए सर्वप्रथम नगर में जलापूर्ति के समय में परिवर्तन करा दिया गया है। भोर में 3:30 बजे से 4:30 बजे तक। सुबह 7:00 बजे से 8 बजे तक। दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक। शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक स्वच्छ जल की व्यवस्था की गयी है।
इसके उपरांत नगर के सभी मस्जिदों के रास्तों की साफ सफाई, पथ प्रकाश की व्यवस्था, चूना छिड़काव भी कराया जा रहा है।
श्री त्रिपाठी ने सभी रोजदारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
महाराजगंज -उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे