सोनौली पुलिस ने पैदल गस्त कर किया जन संवाद
सोनौली पुलिस ने पैदल गस्त कर किया जन संवाद
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के निर्देशन में सोनौली पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रांतर्गत पैदल गस्त किया और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनाए रखना और पुलिस के प्रति आमजन में विश्वास कायम करना था।
पुलिस टीम ने पैदल गस्त के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं और चिंताओं को सुना।
इस दौरान नागरिकों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या के लिए तुरंत पुलिस से संपर्क करने का अपील किया गया।
थाना सोनौली का कार्यवाहक थाना अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल रहे चौकी प्रभारी सोनौली अनघ कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की गस्त से पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत होता है और अपराधियों में भय बना रहता है। पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया और वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जन संवाद के दौरान पुलिस ने लोगों को सुरक्षा से जुड़े उपायों के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने आस-पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखना और किसी भी संभावित अपराध को रोकना है। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी और आमजन को सुरक्षित महसूस होगा।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





