नौतनवा:जायसवाल छात्रवृत्ति योजना से 27 छात्रो को ₹300000 का दिया जा रहा सहयोग
नौतनवा:जायसवाल छात्रवृत्ति योजना से 27 छात्रो को ₹300000 का दिया जा रहा सहयोग

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
जयसवाल सभा अतिथि भवन नौतनवा के सौजन्य से नौतनवा नगर के जायसवाल परिवार के 27 छात्रो को जायसवाल छात्रवृत्ति योजना से करीब ₹300000 का सीधा लाभ दिया जा रहा है।
बता दें कि आज बुधवार की देर शाम को जायसवाल सभा अतिथि भवन के सभा कक्ष में जायसवाल सभा के पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जयसवाल समाज के अध्यक्ष कृष्णमुरारी जायसवाल ने की।
बैठक में जायसवाल समाज के पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। जिन्होंने जायसवाल छात्रवृत्ति योजना के तहत जायसवाल सभा अतिथि भवन के सदस्यों के 27 बच्चों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ देने का निर्णय लिया।
जायसवाल छात्रवृत्ति योजना से विभिन्न विद्यालयों में अध्ययन कर रहे 27 बच्चों को 1 वर्ष का विद्यालय का फीस दिया जा रहा है, जिससे बच्चे ठीक ढंग से शिक्षा ग्रहण कर सकें।
इस बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी राजाराम जायसवाल, सुधाकर जायसवाल, उमा शंकर जायसवाल, रिंकू जायसवाल, विंध्याचल जायसवाल, सचिन जायसवाल, विनय जायसवाल, और गुड्डू जायसवाल मौजूद रहे।
महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।





