एआरटीओ और रजिस्ट्री कार्यालय में छापेमारी, हिरासत में लिए गए चार संदिग्ध, पूछताछ जारी

एआरटीओ और रजिस्ट्री कार्यालय में छापेमारी, हिरासत में लिए गए चार संदिग्ध, पूछताछ जारी

एआरटीओ और रजिस्ट्री कार्यालय में छापेमारी, हिरासत में लिए गए चार संदिग्ध, पूछताछ जारी
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जिलाधिकारी महराजगंज अनुनय झा के आदेश पर बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग विभागों में प्रशासन की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान एआरटीओ और रजिस्ट्री कार्यालय परिसर से चार संदिग्धों को पकड़ कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
आज दोपहर में अपर एसडीएम शैलेंद्र गौतम एआरटीओ कार्यालय और सदर एसडीएम रमेश कुमार रजिस्ट्री कार्यालय अलग-अलग टीमों के साथ अचानक पहुंचे। उनके पहुंचते ही चार संदिग्धों को धर दबोचा गया, जिनमें से एक को चौकी पर बैठाकर पूछताछ की जा रही है।
शैलेंद्र गौतम ने एआरटीओ कार्यालय में तीन संदिग्धों को गलत तरीके से काम कराने के नाम पर 2500 रुपए के साथ पकड़ लिया। इनमें से एक गोरखपुर का निवासी बताया जा रहा है। इन चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और शाम को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जिला प्रशासन के इस छापेमारी अभियान से पूरे जनपद में हड़कंप मच गया है। प्रशासन को एआरटीओ और रजिस्ट्री कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह छापेमारी की गई। इस अभियान के बाद से प्रशासन के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सख्ती और बढ़ाने का संकेत दिया है।
पूछताछ जारी
चारों संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि इससे और भी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सामने आ सकती हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे