कारगिल विजय दिवस पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष ने शहीदों को किया नमन
कारगिल विजय दिवस पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष ने शहीदों को किया नमन
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने पूर्व सैनिकों एवं अपने सभासदों के साथ नगर के वार्ड नं० 12 सिद्धार्थनगर (छपवाँ तिराहा) स्थित शहीद पुरन बहादुर थापा एवं वार्ड नं० 13 महेंद्रनगर स्थित शहीद प्रदीप कुमार थापा के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्पित कर कारगिल वीर शहीदों की शहादत को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा, “कारगिल विजय दिवस भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। माँ भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी अमर शहीदों को शत-शत नमन।”
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में जितेंद्र जायसवाल, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, राहुल दूबे, अनिल जायसवाल, अशोक रौनियार, राकेश जायसवाल, पूर्व सैनिक नर बहादुर राना, मोहन थापा, तूलबहादुर थापा, रिखीराम थापा, सुकबहादुर घले, मनोज थापा, मनोज कुमार गुरुंग, रानी थापा समेत अनेक लोग शामिल थे।
इस कार्यक्रम में सभी ने मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को स्मरण किया। कारगिल विजय दिवस का यह आयोजन नगरवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और सभी ने देशभक्ति के जज़्बे को और भी प्रगाढ़ किया।
इस मौके पर वीर शहीदों की याद में नारा भी लगाया गया। महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





