थाना सोनौली में जनसुनवाई: शिकायतकर्ताओं को मिला त्वरित न्याय का आश्वासन

थाना सोनौली में जनसुनवाई: शिकायतकर्ताओं को मिला त्वरित न्याय का आश्वासन

थाना सोनौली में जनसुनवाई: शिकायतकर्ताओं को मिला त्वरित न्याय का आश्वासन
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में थाना सोनौली पुलिस ने थाना कार्यालय में आज जनसुनवाई का आयोजन किया। इस जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद और अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। थाना प्रभारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा और इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
इस अवसर पर थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग हमेशा से जनता की सेवा में तत्पर है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए बेहिचक पुलिस से संपर्क करें।
पुलिस के इस पहल से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और उन्हें यह महसूस हुआ है कि उनकी समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे