तस्करों ने सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,

तस्करों ने सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,

तस्करों ने सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,
तस्करी का शराब लूटा पांच पर मुकदमा, आरोपी फरार
आईएन,न्यूज, सोनौली डेस्क/ महराजगंज
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौकी के दो सिपाहियों को सोमवार की देर रात तस्करों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा साथ ही बरामद तस्करी के नेपाली शराब को लूट कर फरार हो गये।
सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। और पूरी रात आरोपीयो की तलाश में जुटी रही। मगर आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। मंगलवार को सोनौली पुलिस ने सिपाही उमेश यादव की तहरीर पर पांच नामजद लोगों पर मारपीट व सरकारी काम में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि रात करीब दस बजे भगवानपुर के मदरी गांव के पास सिपाहियों ने 1 नेपाली शराब की एक खेप पकड़ी थी। सिपाही बरामद शराब को चौकी पर लाने का प्रयास कर ही रहे थे कि तस्करों का एक गैंग सिपाहियों पर हमला कर दिया और मारपीट कर पकड़ी गयी शराब लूट का फरार हो गये।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे