पाक को भुगतने होंगे परिणाम-सुषमा

पाक को भुगतने होंगे परिणाम-सुषमा

पाक को भुगतने होंगे परिणाम-सुषमा
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने के मुद्दे पर आक्रोशित सरकार ने लोकसभा में कहा कि जाधव को बचाने के लिए भारत सरकार जो भी करना होगा, वह करेगी। उन्होंने कहा है कि अगर जाधव को सजा होती है तो पाकिस्तान को इसका परिणाम भुगतान होगा।
वहीं पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है और अपने पड़ोसी देश के साथ दोस्ताना रिश्ते चाहते हैं। पर इसका मतलब यह नहीं है कि इसे हमारी कमजोरी के रूप में देखा जाए।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि पाकिस्तान के पास कोई सबूत नहीं कि कुलभूषण जासूसी करने का।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश के बेटे जाधव को बचाकर लाएगी। सुषमा स्वराज ने आगाह किया कि अगर भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा दी जाती है तो पड़ोसी देश के साथ कूटनीतिक संबंधों पर इसका असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, जाधव को न्याय दिलाने के लिए भारत कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। सुषमा ने कहा कि कुलभूषण जाधव पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह मनगढ़ंत तथा हास्यास्पद हैं और उनके द्वारा गलत काम करने का कोई सबूत नहीं है।
वहीं लोकसभा में आज सदस्यों द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पाकिस्तान द्वारा जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने पर पूरा देश न केवल चिंतित है बल्कि आक्रोशित भी है। सरकार इस सजा की कड़ी निंदा करती है जो कि कानून और न्याय के मूलभूत सिद्धांतों को ध्यान में रखे बिना सुनाई गई है।
नवाज शरीफ ने कहा, किसी भी खतने से निपटने के लिए तैयार है पाकिस्तान का सैन्य बल। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान का सैन्य बल पूरी तरह सक्षम है और किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार है। (सूत्र)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे