मोहम्मद इरफान खान का रूपंदेही और सोनौली में हुआ स्वागत

मोहम्मद इरफान खान का रूपंदेही और सोनौली में हुआ स्वागत

मोहम्मद इरफान खान का रूपंदेही और सोनौली में हुआ स्वागतमोहम्मद इरफान रजा का रूपंदेही और सोनौली में हुआ स्वागत
नेपाल लुंबिनी प्रदेश के मंत्री ने मोहम्मद इरफान खान को जनसंपर्क सलाहकार नियुक्त किया,हर्ष
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के आंतरिक मामला तथा कानून मंत्रालय के मंत्री आदेश कुमार अग्रवाल ने मोहम्मद इरफान खान को अपना जनसंपर्क सलाहकार नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद मंत्री श्री अग्रवाल ने लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रालय के सचिव राप्ती देवखुरी को पत्र भेजकर अपनी खुशी जाहिर की और इस कदम को प्रदेश के हित में एक सकारात्मक निर्णय बताया।
मोहम्मद इरफान की इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने इसे एक अहम उपलब्धि बताते हुए उम्मीद जताई कि उनकी कार्यशैली से प्रदेश के नागरिकों को लाभ होगा।
जनसंपर्क सलाहकार नियुक्त होने के बाद पहली बार रूपंदेही के बाद अपने शुभचिंतकों से मिलने सोनौली पहुंचे मोहम्मद इरफान का उनके शुभचिंतकों ने सोनौली कस्बे के एसएसबी रोड पर सज्जाद कुरैशी के नेतृत्व में उनका औपचारिक स्वागत किया। स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से सज्जाद कुरैशी, करम हुसैन, प्रेम जायसवाल, एकराम खान, आजाद सिंह,कमरूदीन खान,सहित समेत बड़ी संख्या में लोग रहे।
इस मौके पर समर्थकों ने कहा कि मोहम्मद इरफान के अनुभव और जनसंपर्क कौशल से मंत्री श्री अग्रवाल के कार्यों में नई ऊर्जा आएगी। कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद इरफान ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
इस नियुक्ति को लेकर लुंबिनी प्रदेश में चर्चा का माहौल है और इसे क्षेत्रीय राजनीति में एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।
रूपंदेही/ नेपाल

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे