आठ लाख के स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार–

आठ लाख के स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार--

एसएसबी और पुलिस के संयुक्त जाच मे बार्डर पर मिली सफलता–
सोनौली कार्यालय । महराजगंज
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तिलहवा टोले पर पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त जाच मे एक नेपाली युवक के पास से आठ लाख रुपये के कीमत का स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है ।
सोमवार को लगभग तीन बजे सोनौली के प्रभारी कोतवाल आर0के0 सिह के निर्देशन मे चौकी प्रभारी सोनौली अनिल यादव अपने हमराही सिपाही गिरजा शंकर यादव तथा अंगद कुमार के साथ एसएसबी सी कम्पनी के डंडा हेड स्थित  हेडक्वार्टर के इन्सपेक्टर राम स्वरुप के साथ मुखवीर की सूचना पर नेपाल जाने वाले रास्ते के तिलहवा टोले के पास घेरा बन्दी कर बैठ गये । इसी बीच एक नेपाली युवक नेपाली नम्बर की यमहा बाईक नम्बर ना०ए 22 पीए2286 पर सवार होकर  भारतीय सीमा से एक झटके से नेपाल मे प्रवेश करना चाह रहा था । तभी जवानो ने उसे पकड लिया उसका तलासी लिया तो जेब मे छिपा कर रखा गया 40 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । पुलिस ने  बाइक समेत उसे अपने हिरासत मे ले लिया । पकडे गये युवक ने अपना नाम प्रवीण गिरी पुत्र गोपाल गिरी निवासी दुर्वान जिला प्यूठान नेपाल बताया है ।
इस सम्बंध मे प्रभारी कोतवाल सोनौली आर0के0 सिह ने बताया कि पकड़ गये युवक को धारा 8/20/22/23 एनडीपीएस की धारा मे चलान कर किया गया है । बरामद स्मैक की अन्तर राष्ट्रीय कीमत 8लाख रुपये ऑका गया है । बाईक भी सीज कर दिया गया है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे