सातवें वेतन को लागू होने में लग सकता है सप्ताह भर का समय

सातवें वेतन को लागू होने में लग सकता है सप्ताह भर का समय

सातवें वेतन को लागू होने में लग सकता है सप्ताह भर का समय
आई एन न्यूज ब्यूरो, आगरा।
सातवें वेतन आयोग के तमाम मुद्दों पर हुई असहमति के समाधान का कर्मचारी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं समिति को इस बाबत अपनी फाइनल रिपोर्ट सरकार को सौंपने में अभी इस हफ्ते का समय और लग सकता है।
इस पूरे मुद्दे में सबसे अहम सवाल एचआरए का है, जिसको लेकर कर्मचारी अभी भी बेचैन हैं। सवाल है कि आखिर सरकार कब से कर्मचारियों को एचआरए देगी? क्या यह दर 1 जनवरी 2016 से लागू होगी या इसे 1 अप्रेल 2017 से लागू किया जाएगा। बता दें कि ​कर्मचारी इसे एक जनवरी 2016 से लागू करने की मांग करते रहे हैं जबकि सरकार की तरफ से इसे एक अप्रैल 2017 से लागू करने की बात कर रही है।

बढ़ सकता है एचआरए

वेतन आयोग ने अपनी रिपोर्ट में एचआरए को आरंभ में 24 प्रतिशत, 16 प्रतिशत और 8 प्रतिशत तय किया था। साथ ही कहा था ​कि डीए 50 प्रतिशत तक पहुंचने पर यह क्रमश: 27, 18 और 9 प्रतिशत और डीए 100 प्रतिशत हो जाने पर यह दर बढ़कर 30, 20 और 10 प्रतिशत हो जाएगा। हालांकि कर्मचारी संगठन ने इसे 60, 40 और 20 फीसदी करने की मांग की थी जिसे सरकार ने ठुकरा दिया था। लेकिन सूत्र बताते हैं कि सरकार इसे बढ़ाकर 30, 20 और 10 प्रतिशत तक कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि सातवें वेतन आयोग से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को 196 तरह के अलाउंसेस​ मिल रहे थे। लेकिन सातवें वेतन आयोग ने कई अलाउंसेस को समाप्त कर दिया या फिर उन्हें मिला दिया जिसके बाद केवल 55 अलाउंस बाकी रह गए।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे