भैरहवा में ब्राउन शुगर के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार

भैरहवा में ब्राउन शुगर के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार

भैरहवा में ब्राउन शुगर के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्ता

आई एन न्यूज़ /भैरहवा
रुपन्देही जिला के (भैरहवा ) सिद्धार्थनगर नगरपालिका के वार्ड नम्बर एक में स्थित सीमा सुरक्षा डण्डा रुपन्देही द्वारा चलाए जा रहे पुलिस की चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से 81.48 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल रुपन्देही के सशस्त्र प्रहरी नायव उपरीक्षक मोहन न्यौपाने ने जानकारी दी कि युवक बेलहिया सीमा से पैदल भैरहवा की ओर आ रहा था, तभी सशस्त्र प्रहरी टीम ने उसे रोककर जांच की। इस दौरान युवक के झोले से 81.48 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार किए गए युवक ने अपनी पहचान भारत के बाराबंकी निवासी ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह (47 वर्ष) के रूप में दी है। उसे आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रहरी कार्यालय रुपन्देही के हवाले कर दिया गया है।
रूपंदेही- नेपाल।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे