सोनौली, जुगौली सड़क पर गिरा दो विद्युत पोल,आवागमन बाधित

सोनौली, जुगौली सड़क पर गिरा दो विद्युत पोल,आवागमन बाधित

सोनौली, जुगौली में सड़क पर दो विद्युत पोल गिरने से आवागमन बाधित मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नगर पंचायत सोनौली कस्बे के सोनौली से जुगाली मार्ग, जो नया बॉर्डर डेवलपमेंट रोड पर निकलता है, पर सोमवार को एक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, आज सोमवार को लगभग 4:00 बजे, हल्की हवा के झोके से मुख्य मार्ग पर पथ प्रकाश के लिए लगे दो विद्युत पोल सड़क पर गिर गए। इस घटना के कारण मुख्य मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।
जुगौली का यह मुख्य मार्ग होने के कारण, हालांकि पैदल यात्री कुछ हद तक आवाजाही कर पा रहे हैं, लेकिन वाहनों का आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। हादसे के बाद, विद्युत विभाग को तुरंत इसकी सूचना दी गई है, और लाइन कटने की पुष्टि भी हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, सड़क पर आवागमन प्रभावित है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे