पहलगाम आतंकी हमले पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम आतंकी हमले पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम आतंकी हमले पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा— “हर भारतीय आहत है, आतंकियों को मिले कड़ी सजा”

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने गहरा शोक प्रकट किया और इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय के दिल में है। यह ऐसा दुःख है जिसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है।”
त्रिपाठी ने भारत सरकार से इस हमले में शामिल आतंकियों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, “बेगुनाह और मासूम लोगों की जान लेने वाले इन आतंकियों को शीघ्र ही ऐसा सबक सिखाया जाना चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी देश के नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।”
उन्होंने कहा कि पूरा देश शहीदों और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और ऐसे समय में एकजुट होकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है, और लोग सरकार से सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे