नौतनवा में भगवान श्रीपरशुराम जयंती को लेकर तैयारी बैठक आज शाम 6 बजे
नौतनवा में भगवान श्रीपरशुराम जयंती को लेकर तैयारी बैठक आज शाम 6 बजे
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नगर के आराध्य देवी माता बनेलिया मंदिर परिसर में स्थित पूर्वांचल के इकलौते भगवान परशुराम मंदिर में परशुराम जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर आज रविवार शाम 6 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बैठक में आगामी परशुराम जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार की जाएगी तथा कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। समिति ने सभी विप्र बंधुओं से आग्रह किया है कि वे समय से बैठक स्थल पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाएं और अपने सुझावों के साथ आयोजन को भव्य बनाने में सहयोग करें।
बैठक का आयोजन भगवान श्री परशुराम मंदिर परिसर में किया जाएगा, जहां सभी विप्र बंधुओं की उपस्थिति अपेक्षित है। समिति ने अपील करते हुए कहा है कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को एक ऐतिहासिक आयोजन बनाने के लिए सभी का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





