ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नौतनवा अध्यक्ष ने मनाया जश्न, गांधी चौक पर गूंजे भारत माता के जयकारे
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नौतनवा में मनाया गया जश्न, गांधी चौक पर गूंजे भारत माता के जयकारे
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारत सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले का करारा जवाब देते हुए लश्कर, जैश और हिजबुल के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर का अड्डा भी तबाह कर दिया गया है। इस निर्णायक कार्रवाई के बाद देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इसी क्रम में नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी आज सुबह बड़ी संख्या में नगरवासियों के साथ कस्बे के गांधी चौक पहुंचे। हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए। आतंक के खिलाफ इस बड़ी जीत की खुशी में मिठाइयाँ बाँटी गईं और पटाखे छोड़कर और राष्ट्रगान गाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया।
इस खुशी के मौके पर नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे जिनमें मुख्य रूप से सरदार परमजीत सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया, पप्पू उर्फ चढ़ा, संजय पाठक, राहुल दुबे, अनिल जायसवाल, धर्मात्मा जायसवाल, अशोक रौनियार, संजय सिंह, किशोर मद्धेशिया, मोती जायसवाल, सरदार बच्चू सिंह, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल आदि शामिल रहे। बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भागीदारी कर गांधी चौक पर स्थित जिले के सबसे बड़े ध्वज को सभी ने सलाम किया। अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मंणि त्रिपाठी ने कहा कि
सरकार की इस साहसिक कार्रवाई की जितनी भी सराहना की जाए कम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यवाही ही आतंकवाद का स्थायी समाधान हैं। उन्होने प्रधानमंत्री और सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दिया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





