नौतनवा में बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा चालकों का आतंक, रोकने पर चाकू दिखाकर भागने का किया प्रयास

नौतनवा में बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा चालकों का आतंक, रोकने पर चाकू दिखाकर भागने का किया प्रयास

नौतनवा में बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा चालकों का आतंक, रोकने पर चाकू दिखाकर भागने का किया प्रयास
नौतनवा में बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा चालकों का आतंक, रोकने पर चाकू दिखाकर भागने का किया प्रयासआई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
कस्बे में ई-रिक्शा चालकों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। आये दिन सड़क दुर्घटनाएं कर फरार हो जाना जैसे इन चालकों की आदत बन गई है। अधिकांश ई-रिक्शा और ऑटो बिना नंबर प्लेट के तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनकी मनमानी के आगे पुलिस का वेरिफिकेशन अभियान भी फेल होता नजर आ रहा है। कई ऑटो व ई-रिक्शाओं पर पुलिस वेरिफिकेशन की कोई भी प्रमाणिकता नहीं दिखती।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब अब कुछ चालक सुरक्षा के लिहाज से अपने पास चाकू भी रखने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला आज बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे नौतनवा कस्बे के गांधी चौक पर देखने को मिला।
गांधी चौक पर जाम की स्थिति में एक बिना नंबर प्लेट का ई-रिक्शा चालक कई वाहनों को आड़े-तिरछे ठोकर मारते हुए पहुंचा। जब उसे पुलिस बूथ पर रोका गया और पूछताछ की गई तो उसने पैसे के बॉक्स से चाकू निकाल कर दिखाया और मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद पीएसी व पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया।
पूछताछ के दौरान चालक ने कहा कि वह चाकू अपने “काम” के लिए रखता है। चाकू किस काम के लिए रखा गया है, ये तो खुद वही जानता है या फिर भगवान ही जानें। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके रिक्शे को भी नौतनवा थाने भेज दिया गया है। आगे की जांच व कार्रवाई जारी है।
लोगो की मांग हैं कि नौतनवा क्षेत्र में चल रहे सभी ई-रिक्शाओं और ऑटो का सख्त सत्यापन किया जाए और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
(खबर से जुड़ा वीडियो जिसमें चालक स्वयं कह रहा है कि चाकू वह अपने काम के लिए रखता है, वायरल हो रहा है।) देखें वीडियो।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे