महराजगंज की बेटियों ने खेल में दिखाया दम

महराजगंज की बेटियों ने खेल में दिखाया दम

महराजगंज की बेटियों ने खेल में दिखाया दम
जोन स्तरीय हैंडबॉल व बास्केटबॉल प्रतियोगिता में महिला वर्ग में रहीं अव्वल।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
गोरखपुर जोन की वार्षिक अंतरजनपदीय हैंडबॉल व बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2025 में महराजगंज की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया। 5 से 7 मई तक पुलिस लाइन महराजगंज में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के कुल 9 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में महराजगंज की महिला टीमों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए हैंडबॉल व बास्केटबॉल दोनों ही वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष हैंडबॉल वर्ग में महराजगंज की टीम उपविजेता रही, जिससे जिले की उपस्थिति प्रतियोगिता में प्रभावशाली रही।
पुरुष हैंडबॉल में कुशीनगर विजेता बना, जबकि पुरुष बास्केटबॉल में गोरखपुर की टीम ने जीत दर्ज की। गोण्डा और देवरिया की टीमों ने उपविजेता रहकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पुलिस लाइन महराजगंज एवं आयोजन समिति का योगदान सराहनीय रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी महराजगंज ने विजयी व प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक द्वारा एसपी को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया गया।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे