समाजवादी पार्टी के नौतनवा विधानसभा की समीक्षा बैठक कल
समाजवादी पार्टी के नौतनवा विधानसभा की समीक्षा बैठक कल
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क । समाजवादी पार्टी 316-विधान सभा नौतनवा की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कल, दिनांक 25 मई 2025, दिन रविवार को सुबह 11 बजे सेमरतर चौराहा के पास स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित की गई है। यह बैठक संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी रणनीतियों पर चर्चा हेतु बुलाई गई है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रवेक्षक एवं प्रभारी बेचू लाल चौधरी होंगे, जो पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे और संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के नौतनवा विधान सभा अध्यक्ष विक्रम यादव ने बताया कि यह बैठक पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के नेताओं से अपील की है कि वे समय से पहुंचकर बैठक को सफल बनाएं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर पार्टी की उपस्थिति को और सशक्त करने के उपायों पर चर्चा किए जाने की बात कही है। महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





