वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने फिर पाई ज़िंदगी की जंग में जीत, ऑपरेशन के बाद लौटे घर

वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने फिर पाई ज़िंदगी की जंग में जीत, ऑपरेशन के बाद लौटे घर

वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने फिर पाई ज़िंदगी की जंग में जीत, ऑपरेशन के बाद लौटे घर

वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने फिर पाई ज़िंदगी की जंग में जीत, ऑपरेशन के बाद लौटे घर
वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल जी से बातचीत करते गुड्डू जायसवाल पत्रकार।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने एक बार फिर मौत को मात देते हुए ज़िंदगी की जंग जीत ली है। मेंदांता अस्पताल, दिल्ली में हृदय संबंधी गंभीर ऑपरेशन के बाद वह अब स्वस्थ होकर अपने निवास स्थान नंदलाल भवन लौट आए हैं। उनके घर लौटने की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर है और शुभचिंतक उन्हें देखने व उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने लगातार पहुंच रहे हैं।
बता दें कि पिछले महीने श्री जायसवाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। सुबह के समय वह अर्धमूर्छित अवस्था में पाए गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्रारंभिक उपचार के दौरान उनके हार्ट में समस्या पाई गई, जिसके बाद उनका सफल ऑपरेशन किया गया और कुछ समय बाद वे स्वस्थ होकर घर लौट आए थे।
हालांकि, हाल ही में जब वे पुनः जांच के लिए दिल्ली स्थित मेंदांता अस्पताल गए, तो वहां की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने गहन परीक्षण के बाद उन्हें दोबारा ऑपरेशन की सलाह दी। यह ऑपरेशन काफी जटिल था और इस दौरान उनकी स्थिति भी काफी कमजोर हो गई थी। मगर ईश्वर की कृपा और जनमानस की दुआओं से उन्होंने यह कठिन दौर पार कर लिया।
वर्तमान में श्री नंदलाल जायसवाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके कुशल क्षेम की जानकारी लेने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी वर्ग और आमजन निरंतर उनसे मिल रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने उनके दीर्घायु और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
नंदलाल जायसवाल का सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उनका फिर से स्वस्थ होकर लौटना क्षेत्र के लिए सुखद समाचार है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे