समाजवादी पार्टी के नौतनवा विधानसभा की समीक्षा बैठक संपन्न
समाजवादी पार्टी के नौतनवा विधानसभा की समीक्षा बैठक संपन्न
संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर हुई चर्चा।
आई.एन. न्यूज, नौतनवा डेस्क।
समाजवादी पार्टी 316-विधानसभा नौतनवा की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज रविवार को सुबह 11 बजे सेमरतर चौराहा स्थित एक मैरेज हाल में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करना रहा।
इस समीक्षा बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रभारी एवं प्रवेक्षक बेचू लाल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता महाराजगंज जिला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने पर बल दिया।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजू दुबे, बैजू यादव, विक्रम यादव,अमित यादव,प्रवीण गौतम, यदुनंदन पासवान, जनार्दन भारती, सतीश यादव, राम आशीष यादव, भीकू यादव तथा रघुवर यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की तैनाती और जनसंपर्क अभियानों को तेज करने पर विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को आमजन तक पहुँचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम का समापन पार्टी की एकता और मजबूती के संकल्प के साथ किया गया। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





