त्योहारों के मद्देनजर नौतनवा में पुलिस का पैदल मार्च
त्योहारों के मद्देनजर नौतनवा में पुलिस का पैदल मार्च
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को नौतनवा कस्बे में पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकाला गया।
इस पैदल मार्च का नेतृत्व पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी ने किया। उनके साथ थाना अध्यक्ष नौतनवा पुरुषोत्तम राव, थाना तक सुनौली अजीत प्रताप सिंह, और भारी संख्या में पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।
व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले नौतनवा कस्बे की गलियों, बाजारों एवं प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने पैदल मार्च किया। इस दौरान आम नागरिकों से संवाद करते हुए पुलिस अधिकारियों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि आगामी पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीओ नौतनवा ने लोगों से आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और नागरिकों को किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की सलाह दी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





