लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति, नौतनवां नगर पालिका में हुआ भव्य कार्यक्रम

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति, नौतनवां नगर पालिका में हुआ भव्य कार्यक्रम

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति, नौतनवां नगर पालिका में हुआ भव्य कार्यक्रम
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति, नौतनवां नगर पालिका में हुआ भव्य कार्यक्रममहिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित।
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क। लोकमाता पूज्य देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नगर पालिका परिषद नौतनवां कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के सुनील गुप्ता (क्षेत्रीय महामंत्री, गोरखपुर क्षेत्र) रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गुप्ता और पालिका अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने नगर पालिका की महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति, नौतनवां नगर पालिका में हुआ भव्य कार्यक्रमकार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि श्री गुप्ता ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्याबाई नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धार्मिक समर्पण की प्रतीक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में जनहित और धर्म की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जो आज भी प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य किया और समाज को नई दिशा प्रदान की। आज हमें उनके पदचिह्नों पर चलते हुए जनकल्याण की भावना को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, संजय पाठक, अभय कुमार, राहुल दुबे, राकेश जायसवाल, लल्लू जायसवाल, संजय मौर्या, विशाल जायसवाल, जयप्रकाश मद्धेशिया, दुर्गेश कुमार, अशोक रौनियार, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह सहित नगर पालिका के अनेक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बता दे कि यह कार्यक्रम नगरवासियों में लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों के प्रति नई जागरूकता पैदा की और नारी सम्मान की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में अपनी छाप छोड़ी है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे