सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति

सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति

सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: लोकमाता पूज्य देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर पंचायत सोनौली कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भाजपा के कई स्थानीय नेता तथा नगर पंचायत के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं द्वारा नगर पंचायत की महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं और अहिल्याबाई होलकर जैसी महान विभूतियाँ उनकी प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता श्री रवि वर्मा ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन और उनके अद्भुत योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धार्मिक समर्पण की प्रतीक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में जनहित और धर्म की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम का संचालन नगर पंचायत सोनौली के अधिशासी अधिकारी श्री राहुल यादव की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता प्रेम जायसवाल, प्रेम सिंह, राजू गुप्ता, विष्णु देव चौरसिया, विकास मिश्रा, बैजनाथ वर्मा, मनीष गुप्ता, धर्मेंद्र जायसवाल, राजकुमार जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे