सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में केक काटकर मुख्यमंत्री का मनाया गया 53वां जन्मदिन
सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में केक काटकर मुख्यमंत्री का मनाया गया 53वां जन्मदिन
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन आदर्श नगर पंचायत सोनौली कार्यालय में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शाहनवाज खान ने भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं, नगर पंचायत के सभासदों और कर्मचारियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के समक्ष केक काटा और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, समृद्ध और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान नगरवासियों में भी मिठाई वितरित की गई और ‘योगी आदित्यनाथ हैप्पी बर्थडे’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
गुरुवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली शाहनवाज खान ने मुख्यमंत्री के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि योगी जी ने प्रदेश को विकास के नए पथ पर अग्रसर किया है और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए हैं। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि वर्मा, सभासद अमीर आलम, प्रेम सिंह, प्रेम जायसवाल, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव, सभासद कमरुद्दीन खान, पप्पू खान, निजामुद्दीन खान, पप्पू लाल सहित नगर पंचायत के तमाम कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। और अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की बधाई दी और उनके सुशासन की सराहना की।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





