मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानाया गया 53 वां जन्मदिन,किया गया पौधारोपण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानाया गया 53 वां जन्मदिन,किया गया पौधारोपण
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन के शुभ अवसर सोनौली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस द्वारा भव्य उत्सव का आयोजन किया , मंदिरों में पूजा-पाठ कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
गुरुवार को सोनौली कस्बे के प्रसिद्ध माता काली मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोनौली के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी सोनू साहू के नेतृत्व में माता काली की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के समक्ष केक काटकर “योगी आदित्यनाथ हैप्पी बर्थडे” के जयकारों के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रेम सिंह प्रेम जैसवाल, भोला यादव, तेजई बाबा, संजय जायसवाल, मनोज मद्धेशिया, सागर जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिन के अवसर पर युवा समाजसेवी सोनू साहू ने काली मंदिर में फलदार और फूल के पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





