भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह का नौतनवा में मनाया गया जन्म दिन

भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह का नौतनवा में मनाया गया जन्म दिन
विधायक व नगर अध्यक्ष नौतनवा रहे मौजूद।

अध्यक्ष नौतनवा बुके भेंट करते हुए।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला महामंत्री प्रदीप सिंह का 51वां जन्मदिन रविवार को नौतनवा डाक बंगले पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सांयकाल जब विधायक ऋषि त्रिपाठी डाक बंगले पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने जिला महामंत्री प्रदीप सिंह के साथ केक काटा और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रदीप सिंह पार्टी के एक कर्मठ, जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनका संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने ईश्वर से उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर नौतनवा नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने भी प्रदीप सिंह को गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से भाजपा नेता चंद्र प्रकाश मिश्रा, प्रदीप पांडे, राकेश पांडे, गुड्डू जायसवाल, ग्राम प्रधान विनय मिश्रा, राहुल दुबे, राहुल गौड़, पूर्व प्रधान अमित जायसवाल, सागर गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।


Translate »