सोनौली पहुंचे देर शाम विधायक ,व्यापारियों से मुलाकात कर विद्युत सुधार का जाना हाल
सोनौली पहुंचे देर शाम विधायक ,व्यापारियों से मुलाकात कर विद्युत सुधार का जाना हाल
“विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत फिर सोनौली पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी, बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, व्यवस्था में आया सुधार, व्यापारियों ने जताया आभार।

आई एन न्युज सोनौली डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी रविवार की देर शाम “विधायक आपके द्वार” जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय कस्बा सोनौली पहुँचे। यहां उन्होंने कपड़ा व्यवसायी रुपेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की और विद्युत व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायज़ा लिया।
इस अवसर पर विधायक ने व्यापारियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने बताया कि क्षेत्र में घोषित और अघोषित बिजली कटौती के चलते व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से स्थानीय लोगो को काफी दिक्कतें झेलना पड़ रहा है।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शिकायत सुनने के तुरंत बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और आदेश दिया कि तत्काल प्रभाव से बिजली आपूर्ति में सुधार लाया जाए। विधायक के निर्देशों का असर भी देखने को मिला और व्यापारियों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति में अब पहले से काफी सुधार हो गया है। इससे व्यापारियों के बीच संतोष और राहत का माहौल है।
व्यापारियों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी तत्काल कार्रवाई और जनसमर्पित भावना सराहनीय है। उन्होंने विधायक का सम्मान कर स्वागत भी किया।
इस अवसर पर विधायक के साथ नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, सोनौली नगर सेवक दीपक बाबा, व्यापारी नेता रुपेश अग्रवाल, प्रेम जैसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, जुगल कनौजिया, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश मिश्रा, गुड्डू पांडे सहित नगर के कई प्रमुख व्यापारी एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
*नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी देर शाम पहुंचे सोनौली व्यापारियों से मिलकर विद्युत सुधार का जाना हाल। देखें वीडियो
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





