भैरहवा के एक्वा पार्क स्वीमिंग पुल में डूबने से नौतनवा के युवक की मौत
भैरहवा के एक्वा पार्क स्वीमिंग पुल में डूबने से नौतनवा के युवक की मौत
आई एन सोनौली डेस्क: सोनौली बॉर्डर से सेटे नेपाली सीमा के बेलहिया से सटे स्थित एक्वा पार्क में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब स्वीमिंग पूल में नहाते समय एक भारतीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के नौतनवा नगर पालिका के वार्ड नं. 13 महेन्द्रनगर निवासी 17 वर्षीय साइल अन्सारी के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साइल बुधवार दोपहर दोस्तों के साथ एक्वा पार्क आया था और स्वीमिंग पूल में नहाते समय अचानक गहराई में चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में पानी से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए भैरहवा स्थित भीम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस दुखद घटना के बाद नौतनवा और भैरहवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद अस्पताल परिसर में मातम का माहौल देखा गया। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे पार्कों में सुरक्षा उपायों को और सख्त किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। महाराजगंज उत्तर प्रदेश





