बार्डर से सटे नदी मार्ग पर नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त पैदल गश्त हुई तेज
बार्डर से सटे नदी मार्ग पर नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त पैदल गश्त हुई तेज
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा को लेकर नौतनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुड़िला नदी घाट मार्ग पर गुरुवार को नौतनवा पुलिस और एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की संयुक्त टीम ने पैदल गश्त की। इस गश्त का नेतृत्व स्वयं नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने किया।
सीमा क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाते हुए पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान लोगों को सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस या एसएसबी को देने की अपील की गई।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस और एसएसबी लगातार गश्त कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती इलाकों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और इसके लिए स्थानीय नागरिकों का सहयोग बेहद आवश्यक है।
संयुक्त गश्त के दौरान एसएसबी के अधिकारी, पुलिस बल के जवान, तथा बीट के सिपाही मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





