बैजू यादव ने समर्थकों संग मनाया जन्मदिन, राम जानकी चौराहे पर काटा केक
बैजू यादव ने समर्थकों संग मनाया जन्मदिन, राम जानकी चौराहे पर काटा केक
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: समाजवादी पार्टी से आदर्श नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे बैजू यादव ने शुक्रवार को अपने 37 वे जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों व शुभचिंतकों के साथ विशेष उत्साह के साथ देर शाम को केक काटकर जश्न मनाया।
यह आयोजन सोनौली कस्बे के प्रमुख राम जानकी चौराहे पर हुआ, जहां बैजू यादव ने सभी के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाइयां दीं और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।
बैजू यादव ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, और वह हमेशा क्षेत्र के विकास व जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहेंगे।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मुख्य रूप से नीरज गुप्ता, राजू पटवा, राजकुमार नायक, राम अचल प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


