विधायक ऋषि त्रिपाठी फिर पहुंचे सोनौली बाजार, व्यापारियों से किए संवाद

विधायक ऋषि त्रिपाठी फिर पहुंचे सोनौली बाजार, व्यापारियों से किए संवाद

विधायक ऋषि त्रिपाठी फिर पहुंचे सोनौली बाजार, व्यापारियों से किए संवादविधायक ऋषि त्रिपाठी फिर पहुंचे सोनौली बाजार, व्यापारियों से किए संवाद

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी आज देर शाम भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक महत्व के कस्बा सोनौली पहुंचे। यहां उन्होंने सोनौली कस्बे के बर्तन गली में स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों का भ्रमण कर स्थानीय व्यापारियों से सीधा संवाद किया।
विधायक श्री त्रिपाठी ने इस दौरान बैजनाथ कौशल के प्रतिष्ठान तथा जय सिंह के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों का कुशल क्षेम जाना और उनकी समस्याएं विस्तारपूर्वक सुनीं। मौके पर ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
ज्ञात हो कि विधायक ऋषि त्रिपाठी “विधायक चले जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वे न केवल व्यापारियों, बल्कि आम नागरिकों के घर-घर जाकर संवाद कर रहे हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विधायक के इस जनसंपर्क अभियान को व्यापारियों और आमजन का भरपूर समर्थन और सराहना मिल रही है। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे