सोनौली को अब मिलेगा 21.30 घंटे बिजली,विधायक के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात
सोनौली को अब मिलेगा 21.30 घंटे बिजली,विधायक के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौलीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नौतनवा, अजय कुमार सिंह ने ‘नौतनवा पावर सप्लाई’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना प्रसारित करते हुए बताया कि कल रविवार से सोनौली को प्रतिदिन 21.30 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
बिजली विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह महत्वपूर्ण सुधार नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। विधायक त्रिपाठी लगातार सोनौली में व्यापारियों और आमजन से संपर्क में रहकर विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए शासन स्तर तक प्रयासरत थे। उनका उद्देश्य था कि सीमा क्षेत्र सोनौली की जनता को निर्बाध और पर्याप्त बिजली मिल सके।
अब तक सोनौली क्षेत्र में लगभग 18 घंटे की बिजली आपूर्ति हो रही थी, जिससे लोगों को रात्रि के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। परंतु अब 21.30 घंटे की विद्युत आपूर्ति मिलने की सूचना से सोनौली नगरवासियों और व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
इस बाबत अधिशासी अभियंता अजय कुमार सिंह ने बताया, “विधायक महोदय के प्रयासों से अब प्रतिदिन 21.30 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जो पूरे नगर के लिए बड़ी राहत है।” नगरवासियों में भाजपा नेता रवि वर्मा, संजीव जायसवाल, प्रताप मद्धेशिया, विजय रौनियार, बैजनाथ कौशल, कृपा शंकर मद्धेशिया, प्रेम जैसवाल, सुभाष जायसवाल, रुपेश अग्रवाल, मनोज रौनियार सहित तमाम लोगों ने ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी प्रकार बिजली व्यवस्था में और सुधार होते रहेंगे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





