बाढ़ आपदा से निपटने को लेकर नौतनवा के चकदह गांव में हुआ मॉकड्रिल

बाढ़ आपदा से निपटने को लेकर नौतनवा के चकदह गांव में हुआ मॉकड्रिल

बाढ़ आपदा से निपटने को लेकर नौतनवा तहसील के चकदह गांव में हुआ मॉकड्रिल

बाढ़ आपदा से निपटने को लेकर नौतनवा के चकदह गांव में हुआ मॉकड्रिल बाढ़ आपदा से निपटने को लेकर नौतनवा के चकदह गांव में हुआ मॉकड्रिलNDRF और SDRF टीमों ने दिखाया बचाव कौशल
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नेपाल से निकलने वाली नदियों के कारण भारतीय सीमा क्षेत्र में हर वर्ष आने वाली बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम चकदह खास में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक अभ्यास का नेतृत्व उप जिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार के निर्देशन में संपन्न कराया गया।
मॉकड्रिल की शुरुआत आपदा की सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीमों को सक्रिय करने से हुई। क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी और तहसीलदार कर्ण सिंह की मौजूदगी में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन विभाग, गोताखोर दल, और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से लोगों को निकालने का सफल अभ्यास किया।
अभ्यास के दौरान पेड़ों और मकानों की छतों पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, नाव पलटने की स्थिति में त्वरित बचाव, और राहत शिविरों तथा फील्ड अस्पताल की स्थापना जैसी गतिविधियां की गईं। साथ ही, सड़कों और पुलों के क्षतिग्रस्त होने पर वैकल्पिक संचार व्यवस्था का भी परीक्षण किया गया।
इस मॉकड्रिल में 26वीं वाहिनी पीएसी बाढ़ राहत दल, नौतनवा इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, ब्लॉक नौतनवा के वीडीओ अमित कुमार मिश्रा, यमओआईसी रतनपुर डॉ. सुरेंद्र कुमार, अग्निशमन अधिकारी वीरसेन सिंह, ग्राम प्रधान वीरेंद्र राजभर, और स्थानीय ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।
उप जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि इस तरह की मॉकड्रिल से न केवल संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा होती है, बल्कि स्थानीय लोगों को भी आपदा के समय संयम और सतर्कता बरतने का संदेश मिलता है। क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने इसे प्रशासनिक समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता के लिए बेहद जरूरी बताया है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे