नेपाल-भैरहवा में नशा दुरुपयोग और तस्करी के विरुद्ध जागरूकता रैली सम्पन्न

नेपाल-भैरहवा में नशा दुरुपयोग और तस्करी के विरुद्ध जागरूकता रैली सम्पन्न

नेपाल-भैरहवा में नशा दुरुपयोग और तस्करी के विरुद्ध जागरूकता रैली सम्पन्न
आई एन न्यूज भैरहवा, नेपाल:
लागुऔषध नशा दुरुपयोग तथा अवैध कारोबार (तस्करी) विरुद्ध आज अन्तर्राष्ट्रिय नशा निरोध दिवस के अवसर पर भैरहवा स्थित जिला प्रशासन कार्यालय, रूपन्देही द्वारा आयोजित तथा जिला पुलिस कार्यालय, रूपन्देही के सहयोग से एक प्रभातफेरी रैली तथा सप्ताहव्यापी जनजागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह रैली सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड नं. 08 बुद्धचोक से आरंभ होकर बर्मेली टोल और मिलनचोक होते हुए जिला प्रशासन कार्यालय परिसर तक पहुँची, जहाँ यह एक जनसभा में परिवर्तित हो गई।
इस अवसर पर सिद्धार्थनगर नगरपालिकाका पदाधिकारी, रूपन्देही जिला स्थित विभिन्न संघ-संस्थाओं के प्रमुख एवं प्रतिनिधि, तथा नेपाल प्रहरी के अधिकारियों और जवानों की सक्रिय सहभागिता रही।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम जनता को लागुऔषध के दुरुपयोग और इसकी अवैध तस्करी से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था। रैली के दौरान विभिन्न प्लेकार्ड्स और नारों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित किया गया। जनसभा में वक्ताओं ने लागुऔषध से जुड़ी सामाजिक, मानसिक और कानूनी चुनौतियों पर प्रकाश डाला और सभी से इसके विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
इस आयोजन के साथ ही एक सप्ताह तक चलने वाले विविध जनजागरूकता कार्यक्रमों की भी शुरुआत हुई, जिसमें स्कूल–कॉलेजों में जागरूकता सत्र, पोस्टर प्रतियोगिता, जनसंवाद कार्यक्रम, तथा परामर्श शिविर जैसे आयोजन शामिल रहेंगे।
जिला प्रशासन कार्यालय ने इस अवसर पर सभी सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
रूपंदेही- नेपाल।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे