चोरी के पायल-झुमका के साथ एक गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा

चोरी के पायल-झुमका के साथ एक गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा

चोरी के पायल-झुमका के साथ एक गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा
श्याम देउरवा पुलिस को मिली बडी कामयाबी।
आई एन न्यूज श्यामदेउरवा डेस्क:
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में गहनों की चोरी से जुड़े एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी हुए आभूषणों के साथ नकदी भी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने पूर्व की एक और चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 जून 2025 को दोपहर करीब 1:30 बजे पुराना परतावल इलाके में एक महिला को विश्वास में लेकर आरोपी ने चालाकी से उसकी एक जोड़ी पायल (66 ग्राम), पीले धातु का लॉकेट (2.2 ग्राम), और एक जोड़ी झुमका (1.93 ग्राम) चुरा लिए थे। पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना पर 26 जून को ग्राम बसहिया बुजुर्ग चौराहे के पास मुराली चौराहे जाने वाले मार्ग से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से उपरोक्त चोरी किए गए गहनों के साथ 9800 रुपये नकद भी बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद नकदी 5 मई को कोतवाली क्षेत्र में हुई एक अन्य गहना चोरी की वारदात से संबंधित है, जिसमें वह अपने साथी के साथ शामिल था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाल जी डोम पुत्र ललन डोम निवासी गुदरी बाजार, नया जान टोला, सारण छपरा (बिहार) के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, SOG प्रभारी योगेश कुमार सिंह, स्वाट प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक, चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक जटाशंकर सिंह, कांस्टेबल संदीप यादव, विकास यादव और राजकुमार सिंह शामिल रहे। इस मामले ने थाना श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे