सोनौली:अवैध खनन को लेकर भिड़े खनन माफिया, असलहा लहराने तक पहुंचा मामला

सोनौली:अवैध खनन को लेकर भिड़े खनन माफिया, असलहा लहराने तक पहुंचा मामला

सोनौली:अवैध खनन को लेकर भिड़े खनन माफिया, असलहा लहराने तक पहुंचा मामला, खनन कार्य पूरी तरह ठप
सोनौली:अवैध खनन को लेकर भिड़े खनन माफिया, असलहा लहराने तक पहुंचा मामलालक्ष्मीपुर के टिसुरी-खजुरिया में अवैध खनन को लेकर भिड़े खनन माफिया।
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ग्रामसभा के टोला टिसुरी, खजुरिया के पास महीनो से बड़े पैमाने पर मिट्टी और बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में दो खनन माफियाओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई लंबे समय से चल रही थी, लेकिन बीते रविवार शाम को मामला उस समय पूरी तरह से बिगड़ गया जब “पहले मेरा लगेगा” और “पहले मेरा” को लेकर दोनों पक्षों के प्यादे खनन स्थल पर आपस में भिड़ गए।
मामला इतना तनावपूर्ण हो गया कि एक पक्ष के लोगों ने अवैध असलहा तक लहराना शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्राली चालक और मजदूरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि, घटना के बाद दोनों खनन माफियाओं ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी और अपने-अपने लोगों को पीछे हटा लिया।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय यह बन गया है कि जो कार्य पिछले दो महीने से स्थानीय पुलिस और प्रशासन नहीं कर पाए, वह काम खुद खनन माफियाओं की आपसी भिड़ंत ने कर दिखाया। रविवार शाम से ही अवैध बालू और मिट्टी खनन का कार्य पूरी तरह से बंद है।
सूत्रों की मानें तो खजुरिया और टिसुरी क्षेत्र में करीब दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्राली रोजाना अवैध खनन में लगे हुए थे, और यह पूरा काम स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से संचालित हो रहा था। अब खनन कार्य बंद होने से पुलिस महकमे में भी बेचैनी का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने समय रहते इस पर सख्त कदम नहीं उठाया, तो कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे