सड़क सुरक्षा को लेकर जिलास्तरीय समिति की बैठक संपन्न, डीएम ने दिए निर्देश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिलास्तरीय समिति की बैठक संपन्न, डीएम ने दिए निर्देश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिलास्तरीय समिति की बैठक संपन्न, डीएम ने दिए निर्देश
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर जिलास्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद की सड़कों को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सड़क हादसों को कम करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन में जागरुकता फैलाने हेतु जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए। साथ ही स्कूली बच्चों, ड्राइवरों और आम नागरिकों के बीच सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी प्रसारित करने पर बल दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक्सईएन को निर्देशित किया कि जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए और यातायात संकेतक (साइनेज) सड़कों पर उचित स्थानों पर लगवाए जाएं। उन्होंने खराब सड़कों की मरम्मत और मोड़ या क्रॉसिंग पर चेतावनी बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह सामूहिक प्रयास है। सभी विभागों को मिलकर ऐसे प्रयास करने होंगे जिससे जनपद को सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त किया जा सके।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे