नौतनवा विधायक से शिक्षकों की प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाक़ात, शैक्षिक मुद्दों पर हुई चर्चा
नौतनवा विधायक से शिक्षकों की प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाक़ात, शैक्षिक मुद्दों पर हुई चर्चा
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी से आज नौतनवा डाक बंगले पर राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ उत्तर प्रदेश के महाराजगंज ज़िलाध्यक्ष ऋषिकेश गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आए शिक्षकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक ने सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और शैक्षिक क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना।
शिक्षकों ने संगठन के माध्यम से वर्तमान शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यालयों की स्थिति, शिक्षकों की समस्याएं, पदोन्नति, स्थानांतरण नीति, और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि वे शिक्षकों की बातों को संबंधित विभागों और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ महाराज तक पहुंचाएंगे और समाधान हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे।
इस मौके पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए संगठन के प्रयासों को सराहा और शिक्षकों ने जनप्रतिनिधियों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





