नौतनवा विधायक ने मुख्यमंत्री को दी बधाई, पोस्ट हुई वायरल

नौतनवा विधायक ने मुख्यमंत्री को दी बधाई, पोस्ट हुई वायरल

नौतनवा विधायक ने मुख्यमंत्री को दी बधाई, पोस्ट हुई वायरल
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी की एक फेसबुक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह पोस्ट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर है, जिन्होंने प्रदेश के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने फेसबुक पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी को हार्दिक बधाई देते हुए लिखा है,
“उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उस ऐतिहासिक परिवर्तन यात्रा की पहचान है, जिसमें उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन और उत्कर्ष का अनुभव किया है।”
उन्होंने मुख्यमंत्री के दृढ़ नेतृत्व और दूरदृष्टि की सराहना करते हुए आगे लिखा,
“मुख्यमंत्री जी ने कानून-व्यवस्था, आधारभूत संरचना, औद्योगिक निवेश और जनहितकारी योजनाओं के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। जो प्रदेश कभी अराजकता और असुरक्षा से जूझता था वह आज शांति, स्थिरता और समृद्धि का पर्याय बन चुका है।”
विधायक की इस भावुक और प्रेरणादायक पोस्ट को सैकड़ों लोगों ने शेयर किया है और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भी पोस्ट पर कमेंट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना समर्थन और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

बता दे की विधायक की यह पोस्ट न केवल एक राजनीतिक बधाई है, बल्कि यह बताता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने किस प्रकार एक नए युग की ओर कदम बढ़ाया है।

महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे