कट्टर हिन्दू से शादी करूंगी, मंदिर में सात फेरे लूंगी”- नाजिया इलाही खान
“कट्टर हिन्दू से शादी करूंगी, मंदिर में सात फेरे लूंगी”- नाजिया इलाही खान
आई एन न्यूज नई दिल्ली:
मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका नाजिया इलाही खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। जब एक पत्रकार ने उनसे यह सवाल किया कि “क्या आप एक हिन्दू लड़के से शादी कर रही हैं?” तो उनका जवाब न सिर्फ चौंकाने वाला था, बल्कि समाज के लिए एक मिसाल भी बन गया।
नाजिया ने मुस्कुराते हुए कहा,
> “अगर मेरी जिंदगी में एक कट्टर हिन्दू आ रहा है, तो मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं। मैं उसके पैर छूकर सात फेरे भी लूंगी, सात वचन भी निभाऊंगी, और पूरी जिंदगी उसे समर्पित करूंगी। शादी मंदिर में ही करूंगी।”
उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग तालियाँ बजाने लगे। धार्मिक और सांस्कृतिक सीमाओं से ऊपर उठकर उन्होंने प्रेम और आपसी सम्मान की मिसाल पेश की है।
जब पत्रकार ने पूछा कि वह जनता से क्या कहना चाहेंगी, तो नाजिया ने बड़ी ही सादगी से जवाब दिया:
> “मैं जनता से सिर्फ आशीर्वाद चाहती हूं। बस यही कि हम दोनों हमेशा खुश रहें और एक-दूसरे का सम्मान करते रहें।”
नाजिया इलाही खान का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहाँ लोग उनके इस दृष्टिकोण की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि उनका यह कदम समाज में फैले धार्मिक भेदभाव को कम करने की दिशा में एक मजबूत संदेश है।
नाजिया की ये सादगी, समर्पण और सौहार्दपूर्ण सोच समाज को एक नई दिशा देने वाली है।
(सूत्र सोशल मीडिया)





