सोनौली में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की हुई शुरुआत, नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान ने किया शुभारंभ

सोनौली में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की हुई शुरुआत, नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान ने किया शुभारंभ

सोनौली में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की हुई शुरुआत, नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान ने किया शुभारंभसोनौली में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की हुई भव्य शुरुआत, नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान ने किया शुभारंभ
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क :
भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र सोनौली में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की दिशा में नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान और अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने आज इसकी विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर नगर के सभी वार्डों में तिरंगा झंडा वितरण की प्रक्रिया आरंभ की गई। अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा फहराने के उद्देश्य से झंडों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी अधिशासी अधिकारी राहुल यादव स्वयं कर रहे हैं। इस टीम का कार्य यह सुनिश्चित करना है कि नगर के प्रत्येक घर तक तिरंगा झंडा समय पर पहुंचे और 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा लहराता दिखाई दे।
अध्यक्ष श्री हबीब खान ने बताया कि यह अभियान देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाने तथा स्वतंत्रता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने जानकारी दी कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भारत-नेपाल की सीमा सोनौली बॉर्डर को पूरी तरह से सजाया जा रहा है। 15 अगस्त की पूर्व संध्या से ही सोनौली बॉर्डर का दृश्य एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके लिए नगर पंचायत की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
नगरवासियों से अपील करते हुए श्री खान ने कहा कि वे इस राष्ट्रीय महापर्व को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाएं तथा 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य फहराएं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें हमारे शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है और हमें एकजुट होकर देश की सेवा के लिए प्रेरित करता है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे